बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के पुराना हाईवे स्थित काली नदी के पास एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ई-रिक्शा से टकराकर पलट गया। इस दौरान कैंटर चालक, परिचालक व ई-रिक्शा चालक मामूली रूप से घायल हो गए और कैंटर व ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर व ई-रिक्शा हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार जिला संभल के गांव खेड़ा मनी निवासी चालक सुनील व परिचालक ललितेश अपनी कैंटर को लेकर हापुड़ से संभल लौट रहे थे। शनिवार को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराना हाईवे पर स्थित काली नदी के पास पहुुंचने पर उनकी कैंटर अनियंत्रित होकर आगे जा रही ई-रिक्शा से टकराकर पलट गई। इस दौरान कैंटर चालक, परिचालक व ई-रिक्शा चालक मामूली रूप से घायल हो गए और कैंटर व ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर व ई-रिक्शा को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर व ई-रिक्शा हो हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया था। हादसे के संबंध पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।