फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता को जागरूक करने को चलेगा अभियान

Tue, 10 Jan 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
वोटर बनें जागरूकता - फोटो : file photo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2012 और लोकसभा चुनाव 2014 में कम वोटिंग प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों की बूथ वार सूची निकाल ली है।सीडीओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि उन बूथ और क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जहां 40 फीसदी से कम वोट पड़े हैं।
विज्ञापन


इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी इन क्षेत्रों के लोगों को नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के साथ ही काउंसलिंग के जरिए जागरूक करेंगे। बच्चों के साथ ही शिक्षक भी लोगों से वोट करने की अपील करेंगे। अगले सप्ताह से इसे शुरू कर दिया जाएगा।

कम वोटिंग प्रतिशत वाले क्षेत्र: साहिबाबाद विधानसभा में नंदग्राम, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, खोड़ा, शिप्रा सनसिटी, नंदग्राम, वैशाली, अर्थला, गाजियाबाद विधानसभा में विजयनगर, प्रताप विहार, कैला जनरल, डूंडाहेड़ा आदि, लोनी में नवीन कुंज, रामपार्क, जवाहर नगर,
विज्ञापन


मुरादनगर में असालतनगर, गोविंदपुरम, राजनगर, लोहियानगर, संजयनगर, चिरंजीव विहार और मोदीनगर में गोविंदपुरी, निवाड़ी, सीकरीखुर्द, फरीदनगर आदि। 11 फरवरी को एनसीआर में सार्वजनिक अवकाश की मांग: वर्किंग डे होने से 11 फरवरी को वोट कम नहीं पड़ें,

इसके लिए जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर 11 फरवरी को एनसीआर में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में सांसद वीके सिंह को भी सूचित किया गया है।

रोटरी क्लब और सिविल डिफेंस करेंगे जागरूकता अभियान में सहयोग: मतदाता जागरूकता अभियान में रोटरी क्लब, लायंस क्लब और सिविल डिफेंस भी सहयोग करेंगे। सीडीओ ने बताया कि एनजीओ भी इस काम में सहयोग कर सकते हैं। इसके लिए सभी लोगों की बैठक 11 जनवरी को बुलाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें