फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वार्ड-79 के अभय खंड, न्याय खंड एक और ज्ञान खंड एक में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार देर रात पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मीट, मुर्गा और मछली की रेहड़ियों पर खुलेआम लोग शराब पीते नजर आए। इस दौरान कई जगहों पर अवैध रूप से दुकानें लगाई गई थीं। इससे क्षेत्र में अव्यवस्था और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। पार्षद ने मौके की वीडियो और फोटो बनाकर तुरंत पुलिस चौकी प्रभारी को भेजी। इसके बाद रात में ही पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई करते हुए कई रेहड़ियों को हटवाया।
विज्ञापन

निवासियों का शांतिपूर्ण विरोध, पुलिस ने दिया आश्वासन
रविवार को वार्ड-79 के पुलिस चौकी के पास चौराहे पर पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने स्थानीय निवासियों के साथ शांतिपूर्ण धरना दिया। लोगों ने अतिक्रमण हटाने और अवैध मीट दुकानों पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान अभय खंड चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत भी सौंपी गई। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आगे से क्षेत्र में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा और अवैध रेहड़ियां नहीं लगेंगी। विरोध प्रदर्शन में आरपी जोशी, डॉ. जयश्री सिन्हा, बालम रावत, दिनेश जुयाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें