फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर कैमरा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी गेट के समीप स्थित फोटो स्टूडियो का बदमाशों ने रविवार दोपहर ताला तोड़कर कीमती कैमरा चोरी कर लिया। चोरी हुए कैमरे की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। स्टूडियो संचालक ने घटना की तहरीर दी है। नगर की कृष्णानगर कॉलोनी के रहने वाले योगेश कुमार का हरमुखपुरी गेट के समीप फोटो स्टूडियो है। योगेश ने बताया कि रोजाना की तरह ही वह रविवार दोपहर करीब एक बजे स्टूडियो का ताला लगाकर खाना खाने घर चले गए। लौटे तो स्टूडियो का ताला टूटा मिला। आरोप है कि अज्ञात बदमाश स्टूडियो का ताला तोड़कर बैग में रखा डेढ़ लाख रुपये कीमत का कैमरा चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। दिन दहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में रोष है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें