फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जलभराव पर नाराज कैबिनेट मंत्री, सीवर लाइन के धीमे कार्य पर जलकल विभाग को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बारिश के बाद जलभराव में हुई बच्ची की माैत की घटना के बाद कैबिनेट मिनिस्टर और साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने सीवर के कार्य के धीमी गति से चलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जलकल विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ऊर्जा निगम के कार्य से असंतोष जता कार्य में सुधार के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन में हुई विकास कार्य की समीक्षा बैठक में कई विभागों को ठीक से कार्य नहीं करने पर फटकार भी लगाई। इससे पहले जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने भी कार्य में लापरवाही पर जांच शुरू करवाई है।

बैठक की शुरुआत में ही जलकल विभाग के अमृत-2 योजना के तहत सीवर लाइन से जुड़े कार्य के बारे में जानकारी ली गई। जहां कार्य में देरी और धीमी रफ्तार होने सवाल किया। इस पर जलकल ने दो महीने में कार्य पूरा करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम की सबसे ज्यादा शिकायतें

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा शिकायतें ऊर्जा निगम से मिलती हैं। उन्होंने बताया कि लोग सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति को लेकर परेशान होते हैं। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। लोगों के शिकायत करने पर भी न सुनवाई होती है और न ही समस्याओं का समाधान किया जाता है। इससे लोग परेशान रहते हैं। इसके साथ लोक निर्माण विभाग को कांवड़ यात्रा के शुरू होने से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।

मोहन चाैराहे की स्थिति में करें सुधार

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मोहन नगर चाैराहे की व्यवस्था का भी मुद्दा उठा। इस मामले में क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव के कारण यहां लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय कर इस स्थिति सुधारने के लिए कहा है। उन्होंने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर कार्य करने करने के लिए कहा। साथ ही लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें