उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी से ज्योतिष और भविष्यवाणी बताने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक कॉलसेंटर का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 12वीं पास सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।
लॉकडाउन के बाद ही शातिरों ने ठगी का कॉल सेंटर खोला था। पुलिस ने मौके से लैपटाप, ज्योतिष से संबंधित यंत्र, लॉकेट, चेकबुक, एटीएम कार्ड, लैंडलाइन फोन आदि बरामद किया है।
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साहिबाबाद क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी के एक फ्लैट में कॉल सेंटर चल रहा है। पुलिस की टीम ने छापा मारकर चार लोगों को दबोचा। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राकेश, कुनाल, हरीश और मुन्ना निवासी साहिबाबाद हैं।
राकेश 12वीं पास है और वह ही इस ठगी के कॉल सेंटर को चला रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यहां पर रहते भी थे और यहीं से कॉल सेंटर भी चलाते थे। चारों ने लॉकडाउन के बाद से यह कॉलसेंटर शुरू किया था।
पुलिस ने ठगों के पास से आठ लैपटॉप, सात मोबाइल, दो कीबोर्ड, दो कैलकुलेटर, 18 लैंडलाइन फोन, पांच चेकबुक, पांच आधार कार्ड, 17 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, 79 लाकेट, 65 यंत्र, छह पेन, दो स्टांप पैड आदि बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस कॉल सेंटर को चला रहे थे। इससे पहले कहां कहां ठिकाने थे।