फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 10.26 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10.26 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित मुनीश चंद्र रावत ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि कौशांबी थानाक्षेत्र के वैशारी सेक्टर-एक निवासी मुनीश चंद्र रावत केमिकल ट्रेडिंग के कारोबारी हैं। 26 जून 2026 के आसपास उन्हें फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा। उसमें अमेरिका में स्टॉक ट्रेडिंग से मोटे मुनाफे की गारंटी दे रहा था। ठगों ने उन्हें एक वेबसाइट का सदस्य बनाने का दबाव बनाया इसके लिए 26,783 रुपये जमा कराए। इसके बाद लक्ष रॉय नामक व्यक्ति को उनका अकाउंट मैनेजर नियुक्त किया गया। लक्ष रॉय ने अंतरराष्ट्रीय कॉल और टेलीग्राम संदेशों के जरिये मुनीश से संपर्क किया। उसने उन्हें ट्रेडिंग में त्वरित लाभ के बारे में समझाया और झांसे में लिया। मुनीश ने कुल 10,26,783 रुपये अलग-अलग किस्तों में सरकारी बैंकों के खातों में ट्रांसफर किए। यह रकम ट्रेडिंग के बहाने उनसे ली गई थी। एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


.....

ठगी के तरीके और लेनदेन

ठगों ने मुनीश से केवाईसी के नाम पर उनका आधार कार्ड और पैन कार्ड भी ऑनलाइन ले लिया। मुनीश ने 22 जुलाई 2026 को 26,783 रुपये यूपीआई से अब्दुल रहमान को भेजे। इसके बाद 23 जुलाई 2026 को यूनाइटेड इंडिया एंटरप्राइजेज को 5 लाख रुपये आरटीजीएस किए। 28 जुलाई 2026 को स्पाइसेस सुपर मार्केट को भी 5 लाख आरटीजीएस से दिए। इस तरह मुनीश से 10,26,783 रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें