साहिबाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में बाजार में कपड़ा कारोबारी मोमीन और उसके बेटे कादिर पर अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ लूटपाट भी की है। उन्होंने बताया कि धार्मिक टिप्पणी का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की है। मोमीन ने 10-15 अज्ञात लोगों पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने 27 अक्तूबर को साहिबाबाद थाने में शिकायत दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।