फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी बस डिपो से पचायरा के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी।
विज्ञापन

बस डिपो लोनी से पचायरा गांव तक नगरीय बस सेवा शुरू कर दी गई है। रविवार को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बस सेवा का संचालन हुआ। लोनी डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि काफी समय से पचायरा गांव के लोग बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। मांग को लेकर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। लोनी डिपो से ट्रॉनिका सिटी होते हुए पचायरा गांव की दूरी करीब 17 किलोमीटर है। यात्रियों को सुविधा का लाभ उठाने के लिए अधिकतम 25 रुपये खर्च करने होंगे। उन्होंने बताया कि बस लोनी डिपो से सुबह छह बजे शुरू होकर लोनी तिराहा, पाबी सादकपुर, ट्रानिका सिटी, सभयपुर, बदरपुर होते हुए सात बजे तक पचायरा गांव पहुंचेगी और आधे घंटे बाद लोनी डिपो के लिए लौटेगी। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे बस दूसरा फेरा लगाने के बाद वापस लौटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें