फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़े परिवार को बस ने मारी टक्कर, दंपती सहित तीन की मौत

Wed, 11 Dec 2024 04:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सभी बस से उतरकर हाईवे किनारे खड़े थे। इसी दौरान हापुड़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बस ने चारों को टक्कर मार दी। जिसमें तीन की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे नौ पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला का दिल्ली में उपचार चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन

जनपद गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी 42 वर्षीय पवन कुमार अपनी 38 वर्षीय सुनीता के साथ मंगलवार देर शाम मुरादाबाद में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। उनके साथ सुनीता की रिश्तेदार नीलम निवासी माता कॉलोनी विजयनगर और सुनीता की बहन श्वेता पत्नी दिलीप निवासी पालम दिल्ली भी थी। मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे उक्त सभी मुरादाबाद से आने वाली बस से क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे नौ पर कमला हॉल के सामने उतरे। 
विज्ञापन

सभी बस से उतरकर हाईवे किनारे खड़े थे। इसी दौरान हापुड़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बस ने चारों को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से सभी गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल और आरती अस्पताल नोएडा में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने पवन, उनकी पत्नी सुनीता और नीलम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में श्वेता को दिल्ली रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही हो। श्वेता ने ही पुलिस को बस द्वारा टक्कर मारने की बात कही है। एसीपी वेव सिटी लिपी नागायच ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें