सबहेड- महानगर के प्रमुख एडेड डिग्री कॉलेजों में हैं करीब 9500 सीटें, एक सीट पर है करीब तीन दावेदार - अकेले यूपी बोर्ड में 19201 विद्यार्थी हुए इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण - सीबीएससी में करीब 14 हजार विद्यार्थी 12वीं परीक्षा में हुए सफल, आईएससी में 750 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के साथ सीबीएसई 12वीं की बंपर नतीजों के बाद डिग्री कॉलेजों में दाखिले की दौड़ आसान नहीं होगी। बीते सोमवार को जारी हुए सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजों में 14152 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। जबकि यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षाओं में सफल होने वाले विद्यार्थियों का आंकड़ा इस बार 19201 रहा। दूसरी ओर सीआईएससीई के आईएससी 12वीं के नतीजों में 765 विद्यार्थी सफल हुए। महानगर के नौ एडेड डिग्री कॉलेजों में करीब 9500 सीटें होने से प्रवेश को मारामारी रहने की पूरी संभावना है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईएससी 12वीं उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की संख्या 32 हजार से अधिक है। इनमें से तकरीबन 25 से 30 फीसदी विद्यार्थी दिल्ली यूनिवर्सिटी, आईआईटी, एकेटीयू के तकनीकी संस्थानों के साथ अन्य प्रदेशों की ओर रुख कर लेते हैं। के बावजूद महानगर के एडेड कॉलेजों की सीटों की संख्या को देखते हुए एक सीट पर करीब दो से तीन दावेदार मैदान में हैं। सीसीएसयू के विश्वविद्यालय स्तर पर स्नातक कोर्सेज मैं करीब 1.35 लाख सीटें हैं। वहीं, विश्वविद्यालय से संबंध 66 राजकीय व एडेड कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी में करीब 37 हजार सीटें हैं। जबकि पूरे विश्वविद्यालय में बीए में 75635, बीकॉम में 30 हजार और बीएससी गणित व बायो में 28 हजार सीटें हैं। ऐसे में गाजियाबाद के साथ-साथ हापुड़ और बुलंदशहर के एडेड और राजकीय कॉलेजों में दाखिले की दौड़ आसान नहीं होगी। सीसीएसयू में 20 जुलाई से शुरू हो रहे स्नातक कोर्सेज में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ ही दाखिले की रेस शुरू हो जाएगी। -------------------------- महानगर की राजकीय व एडेड कॉलेजों में सीटों की स्थिति पर एक नजर:: महानगर के सबसे बड़े एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीए में 640, बीकॉम में 400, बीएससी में 400 और एमए में 1140 सीटें हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 475, बीकॉम में 240 और एमए में 340 सीटें हैं। वीएमएलजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 350, बीकॉम में 80, बीएससी में 60 और एमए में कुल 260 सीटें हैं। गाजियाबाद के इकलौते माननीय काशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए में 186, बीकॉम में 80 और बीएससी में 160 सीटें हैं। एल आर पी जी कॉलेज साहिबाबाद में बीए में 560, बीकॉम में 180 और बीएससी में 240 और एमए में में 60 सीटें हैं। एमएम कॉलेज मोदीनगर में बीए में 240, बीकॉम में 120, बीएससी में 180 और एमए में 360 सीटें हैं। वही गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में बीएमए 560, बीएससी में 60 और एमए में 180 सीटें हैं। -------–----