फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस से जिले में शुरू हो सकती है कोरोना जांच 

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो लगा सकते हैं....... बीस से जिले में शुरू हो सकती है कोरोना जांच  - प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने कहा दो दिन में पहुंचेगी मशीन, जल्द नियुक्त होगा स्टाफ  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने कहा कि बीस जुलाई से गाजियाबाद में कोरोना जांच शुरू करा दी जाएगी। मंगलवार को पुराने महिला अस्पताल में निर्माणाधीन लैब के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही मशीन भेज दी जाएगी और मानव संसाधन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जिले के संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट जल्द मिल सकेगी और समय पर मरीजों का इलाज हो सकेगा।  जिले में लैब बनाने के लिए शासन से बजट जारी होने के बाद पुराने महिला अस्पताल के ओटी और लेबर वार्ड को मिलाकर लैब बनाने का काम शुरू किया गया है। कार्य करा रहे विभागीय अभियंता आदित्य धीमान ने बताया कि लैब का कार्य दिनरात चल रहा है। इसका निर्माण कार्य बुधवार रात तक पूरा कर दिया जाएगा। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य बुधवार को जिला एमएमजी अस्पताल परिसर में बन रही कोरोना टेस्ट लैब का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने निर्माण कार्य को देखकर संतुष्टि जताई और अगले दो दिन में मशीन मिलने पहुंचवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मशीन आने के बाद 20 जुलाई तक लैब को शुरु कर दिया जाए। हालांकि एमएमजी अस्पताल प्रबंधन 22 जुलाई तक लैब शुरु करने की तैयारियों में जुटा है। लैब के लिए तीन कमरों का निर्माण करवाया जा रहा है। तीनों कमरों में आरटी-पीसीआर मशीन से संबंधित व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर लैब में काम करने वाले स्टाफ को बेहद सावधानी बरतनी होगी। इसके लिए तीन कमरों से एक में शॉवर, दूसरे में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और तीसरे कमरे में डॉक्टर और स्टाफ के बैठने की व्यवस्था होगी। लैब में 9 लोगों का स्टाफ तैनात होगा। इनमें एक डॉक्टर, दो माइक्रोबायोलॉजिस्ट, 3 लैब असिस्टेंट, एक लैब सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर होगा। तीन एलटी एमएमजी अस्पताल की ओर से नियुक्त किए जाएंगे और बाकी स्टाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्त किया जाएगा। एमएमजी अस्पताल के  सीएमएस डा. अनुराग भार्गव ने बताया कि मशीन आने के बाद पूरे स्टाफ की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद लैब को चालू कर दिया जाएगा। शुरुआत में लैब में प्रतिदिन 100 सैंपल की जांच की जाएगी। इस मौके पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, सीएमओ डा. एनके गुप्ता, डीएसओ डा. आरके यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।  ----------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें