फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी आज से फिर हड़ताल पर

Mon, 25 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों ने सोमवार से तीन दिन की तालाबंदी की घोषणा की है। एक्साइज ड्यूटी लगाने और पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में कारोबारी दोबारा से सड़कों पर आ गए हैं। सोमवार को देशभर के कारोबारियों ने दिल्ली केजंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि सोमवार से संसद का सत्र शुरू हो रहा है। सराफा कारोबारी अपनी मांगों को संसद तक पहुंचाने के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं। पिछले दिनों 43 दिन की हड़ताल केबावजूद सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई थी। यदि बुधवार तक सरकार पैन कार्ड और एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेती हैं तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। ऐसे में सराफ संसद के सामने आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें