फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट का पैसा मांगा तो मारी गोली: दबंगों ने दुकानदार को किया घायल, एक पकड़ा; दूसरे की तलाश में पुलिस

Mon, 06 Feb 2023 09:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

घटना के बाद आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत परतापुर चौराहे पर सिगरेट के रुपये मांगने पर दो युवकों ने दुकानदार को गोली मार दी। गोली व्यापारी के पेट में लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया। गांव मीरापुर गढ़ी निवासी रविंद्र उर्फ कलवा की परतापुर चौराहे पर परचून की दुकान है। सोमवार देर शाम कलवा दुकान पर मौजूद थे।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और सिगरेट व नमकीन आदि खरीदे। सामान लेने के बाद युवक जाने लगे तो कलवा ने उसने सामान से रुपये मांगे। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और कलवा को गोली मार दी। 
विज्ञापन


गोली की आवाज से बाजार में अफरा तफरी मच गई। जैसे ही आरोपी फरार होने लगे तो लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।

कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। घायल खतरे से बाहर है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें