फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबानी स्टाइल में रील ने पहुंचाया जेल: गले में रायफल लटकाकर वीडियो बनाने वाले जिम संचालक समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 06 Feb 2023 02:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

डीसीपी ने बताया कि राजा का एक वीडियो और सामने आया है। जिसमें राजा कार में हथियार का प्रदर्शन करते हुए फायरिंग करता नजर आया है। इस वीडियो का भी संज्ञान लेकर उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में रील बनाने वाले 5 गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर सड़क किनारे स्कॉर्पियो कार खड़ी करके गले में रायफल डालकर रील बनाने वाले पांच युवकों को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक जिम संचालक राजा चौधरी, उसके दो गार्ड और जिम संचालक के दो दोस्त हैं। पुलिस ने राजा को कार, दोनों गार्ड की लाइसेंसी रायफल और उसके लाइसेंस जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी महरौली निवासी राजा चौधरी, आकाश सिरोही, न्यू पंचवटी कॉलोनी निवासी रोहित सेठी, कन्नौज निवासी संतोष ठाकुर, इटावा निवासी अरुण चौहान हैं। राजा जिम संचालक है। अरुण और संतोष वीआईपी सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड हैं, जबकि राजा का दोस्त रोहित कपड़ा कारोबारी और आकाश बीबीए का छात्र है।

डीसीपी ने बताया कि पांच फरवरी को सोशल मीडिया पर इनका वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राजा दोनों गार्ड की लाइसेंसी रायफल को गले में डालकर अवैध तरीके से प्रदर्शन कर रहा था। इनके खिलाफ 147, 148 समेत 34 और 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की कार्रवाई भी की गई है।

राजा का कार में फायरिंग करने का भी वीडियो आया था सामने

डीसीपी ने बताया कि राजा का एक वीडियो और सामने आया है। जिसमें राजा कार में हथियार का प्रदर्शन करते हुए फायरिंग करता नजर आया है। इस वीडियो का भी संज्ञान लेकर उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

...और अब हाईवे पर लहराई पिस्टल

सोमवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 13 सेकंड के वीडियो में युवक ब्रेजा कार के बोनट से उतरते हुए अंटी से पिस्टल निकालकर लहराते हुए नजर आ रहा है। वीडियो विजयनगर क्षेत्र के एनएच-9 का बताया जा रहा है। एसीपी नगर अंशु जैन ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें