लोनी। मीरपुर हिंदू गांव व इलायचीपुर में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों पर सोमवार को जीडीए ने कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया। प्रभारी प्रवर्तन जोन-आठ की मौजूदगी में टीम ने अवैध निर्माण को हटाया। ग्राम मीरपुर हिंदू (सैनिक विहार कॉलोनी) और ग्राम-इलायचीपुर में करीब 40 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी में 200 भूखंडो की चहारदीवारी और निर्मित सड़कों का ध्वस्तीकरण किया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध भी किया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया।