फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सरकारी जमीन का सौदा कर 56.70 लाख रुपये ठगे, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। जमीन दिलाने के नाम पर 56 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने पीड़ित को मुनाफे वाली जमीन का झांसा दिया। रकम लेने के बाद आरोपी बैनामा कराने में टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि जिस जमीन का सौदा हुआ था, वह सरकारी थी। पीड़ित विशाल ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर अनूपशहर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जाट कॉलोनी निवासी विशाल की मुलाकात विवेक समेत तीन लोगों से हुई थी। विशाल ने अपनी मामी निकिता राणा, मामा रोबिन कुमार और मौसी अपूर्वा राणा के खातों से रुपये जमा कराए। कुल 56 लाख 70 हजार रुपये ऑनलाइन व नकद माध्यम से दिए गए। 12 मई को बैनामा कराने बुलाने पर जमीन के सरकारी होने का पता चला। आरोपियों ने रकम लौटाने से इन्कार किया और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। मामले में बैंक खातों और लेनदेन की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें