फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में जोया ने जिला किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद से छात्रा जोया बतूल ने 90.83 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर 90.33 फीसदी अंक हासिल कर लोकेश जोशी रहा। इसी तरह हर्ष कुमार विमल ने 90 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में तीसरे नंबर पर कब्जा किया है। हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद से टॉपर रही जोया बतूल ने 600 में से 543 अंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। वह जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव साखनी की रहने वाली है। शिक्षक जर्रार खां की बेटी है। उसने यह परीक्षा पीएसएसवीएम इंटर कॉलेज से पास की है। दूसरे नंबर पर रहे छात्र लोकेश जोशी ने 600 में से 542अंक हासिल किए हैं। वह आवास विकास कालोनी में अपने चाचा प्रमोद जोशी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। पिता लक्ष्मीदत्त जोशी उत्तराखंड में परचून की दुकान चलाते हैं। वह वीएसवीएम इंटर कॉलेज का छात्र है। इसी तरह तीसरे नंबर पर हर्ष कुमार विमल ने 600 में से 540 अंक हासिल किए हैं। वह डिबाई का रहने वाला है और पिता शीशपाल सिंचाई विभाग में अधिकारी हैं। हर्ष ने यह परीक्षा टीडी बीएसवीएमएचएसएस डिबाई में शिक्षा ग्रहण कर पास की है। इन सभी के परिवारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें