फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 20 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, 29 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को नगर समेत छह क्षेत्रों में 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, 29 मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में अब कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 573 हो गया हैं। जनपद में कोरोना का ग्राफ फिर तेजी से बढऩे लगा हैं। शनिवार को लैब द्वारा 20 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। जिसमें सर्वाधिक खुर्जा क्षेत्र के 11 लोग शामिल हैं। नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुकरबा में सात लोग जिसमें एक निजी शिक्षक, दो छात्र, एक महिला भी शामिल हैं। साथ ही मोहल्ला सराय मुर्तजा में दो युवक, मोहल्ला न्यू शिवपुरी कालोनी व गांव अगवाल में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी 11 पूर्व में पॉजिटिव के संपर्क में आने पर संक्रमित मिले हैं। नगर के शांतिनगर भूड़ पर जांच के दौरान एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो पूर्व में पॉजिटिव आए युवक के संपर्क में आने पर जीवनगेट मेरठ रोड निवासी दो युवकों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। डिबाई क्षेत्र के गांव असरपुरघेड़ निवासी दो युवकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। दोनों का नोएडा और गाजियाबाद आना-जाना होने पर प्रशासन द्वारा क्वारंटीन किया गया था। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव गेसुपुर निवासी एक महिला और एक युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। दोनों पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर प्रशासन द्वारा क्वारंटीन किए गए थे। अगौता क्षेत्र के गांव ढकौली में एक युवक जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिला हैं, वहीं, स्याना क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी ऑटो रिक्शा चालक भी घर-घर जांच के दौरान लक्षण मिलने पर कोरोना संक्रमित मिला हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार युवक कपड़े की फेरी लगाने के साथ घर में एक किराने की दुकान भी चलाता हैं। जिसे करीब पांच-छह दिन से बुखार होने पर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान क्वारंटीन किया गया था। अहार से पांच लोगों को किया क्वारंटीन, भेजा सैंपल खानपुर क्षेत्र में हुए एक युवक की मौत में शामिल होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अहार क्षेत्र के गांव मौहरसा निवासी पांच लोगों को क्वारंटीन किया हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संबंधित का सैंपल जांच को भेजा जाएगा। वहीं, डिबाई नगर पालिका में सफाई निरीक्षक दिल्ली में उपचार के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 29 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, डिस्चार्ज जनपद के 29 और मरीज कोरोना से जंग जीतने में सफल रहे। जिनमें बुलंदशहर के नौ, गुलावठी के छह, स्याना-खुर्जा के चार-चार, डिबाई के तीन, सिकंदराबाद-जहांगीराबाद-शिकारपुर के एक-एक निवासी हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार डिस्चार्ज मरीज वीआईआईटी से 19, जेपी चिट्टा से सात, हापुड़ से दो और मेरठ से एक मरीज डिस्चार्ज हुआ हैं। अब तक 402 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है और 154 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। कोट जनपद में 20 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। साथ ही चार अस्पतालों से 29 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया हैं। पॉजिटिव आने वाले मरीजों के संपर्क वालो को क्वारंटीन किया जा रहा हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें