फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः पीएसी के टेंट में जा घुसा अनियंत्रित ट्रक, दो जवानों की ले ली जान

Tue, 02 Feb 2021 08:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसे में दो जवानों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में हाईवे-91 स्थित चार नंबर कट से यू टर्न लेते समय एक ट्रक डीसीएम से टकराकर अनियंत्रित होकर पीएसी के टेंट में जा घुसा। हादसे में टेंट में बैठे गाजियाबाद निवासी दो जवानों की मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य जवान मामूली रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जवानों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन के चलते कानून व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सिकंदराबाद में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हाईवे स्थित चार नंबर कट पर पीएसी के जवानों और अन्य पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जहां पर पीएसी के कुछ जवान ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मंगलवार तड़के करीब चार बजे गाजियाबाद की ओर से आ रहा एक ट्रक चार नंबर कट से यू टर्न लेने लगा और दूसरी तरफ से आ रहे एक डीसीएम से टकराने के बाद पीएसी के टेंट में जा घुसा।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से गाजियाबाद निवासी दो सिपाही प्रवीन और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कुछ अन्य जवान मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक जवानों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों सिपाहियों के परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें