फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट हुए व्यापारी , ऑड-इवन समाप्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में ऑड-ईवन की व्यवस्था को समाप्त करने के लिए सोमवार को व्यापारी दल एकजुट हुए। साथ ही कलेक्ट्रेट में विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि अगर एकसाथ बाजार खुलते है तो बाजार में भीड़ भी कम रहेगी। उद्योग व्यापार मंडल (न.अ.) के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि शासन ने साप्ताहिक बंदी समाप्त कर सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने का नियम लागू किया हैं। ऑड-ईवन के तहत बाजार खोलने के आदेश का हम विरोध करते हैं। बताया कि व्यापारी की दुकान माह में २० दिन खुल सके, इसके लिए जिलाधिकारी से मांग की हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश गोयल व पश्चिमी उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि ऑड-ईवन के नियम लागू होने से व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। ऑड-ईवन के तहत दुकानें खुलती हैं तो कुछ दुकानों पर भीड़ लग जाती हैं, अगर दुकानें नियमित खुले तो भीड़ कम नजर आएगी। इससे सोशल डिस्टेंसिग का भी पालन हो सकेगा। कुष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल के अनुराग अग्रवाल (महामंत्री) व जिला मीडिया प्रभारी संजय गोयल ने बताया कि व्यापारियों की परेशानियों को देखकर सभी दलों ने एकजुट होकर जिला प्रशासन से मांग की है कि बाजार को पांच दिन नियमित खोला जाए। जिससे व्यापारियों का कारोबार चलता रहे और किसी को कोई परेशानी ना हो। बताया कि यदि व्यापारी १० दिन दुकानें खोलेंगे तो टैक्स, बिजली का बिल, कर्मचारियों का वेतन व अन्य कार्यों का बोझ बढ़ जाएगा। इस संबंध में सभी ने व्यापारियों के हित में सात सूत्रिय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर नियमित बाजार खोलने की मांग की हैं। इस दौरान पांचों दल के विजय गुप्ता, असीम विनोद, राकेश गुप्ता, सुमित महेश्वरी, अभिनव वर्मा, तरुणदीप और वैभव गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें