बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के तहत चल रहे अभियान में प्रतिदिन नए मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा हैं। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के एक कर्मी समेत 27 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिससे जनपद का कोरोना आंकड़ा अब 932 हो गया हैं। वहीं, 18 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार को नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यरत एक और कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जहांगीराबाद नगर में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें पुख्ता बाजार के पांच, जिसमें एक सात का बच्चा तो एक दस साल की बच्ची भी शामिल हैं। मोहल्ला पाठक व टीचर कालोनी में दो-दो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जो पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर पॉजिटिव पाए गए। साथ ही एक जसर गेट का निवासी हैं। औरंगाबाद नगर में दो व्यापारियों के परिवार में सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। मेन बाजार में एक परिवार के तीन और मोहल्ला गुलावठी में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार दोनों परिवार के लोगों का स्वास्थ्य कई दिन से खराब था। जिन्हें चिट्टा एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। शिकारपुर क्षेत्र में चार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हुरर्थला गांव में दो जो पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर संक्रमित पाए गए। साथ ही डडुआ व नेहरुगंज में एक-एक कोरोना संक्रमण मिला। खुर्जा के फायर स्टेशन कालोनी में जिम संचालक के परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव गजरौला में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा गांव जरारा निवासी युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार संबंधित युवक तीन साल से दिल्ली में रह रहा है और वर्तमान में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं। 18 लोग हुए डिस्चार्ज जनपद के 18 और कोरोना संक्रमित लोग ठीक होकर सोमवार को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार बुलंदशहर-डिबाई के चार-चार, शिकारपुर-पहासू-खुर्जा-स्याना के दो-दो और गुलावठी-सिकंदराबाद के एक-एक मरीज डिस्चार्ज हुआ। संबंधित कोरोना मरीज जेपी चिट्टा से 10, वीआईआईटी-नोएडा-हापुड़ व मेरठ से दो-दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 640 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 268 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। कोट जनपद में सोमवार को 27 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। साथ ही 18 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अनावश्यक बाहर न निकले। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी