फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई व्यापारी की स्कूटी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा स्थित पुलिस चौकी के समीप डिवाइडर से एक किराना व्यापारी की स्कूटी टकरा गई। किराना व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि देवीपुरा द्वितीय निवासी ६४ वर्षीय मुनेश कुमार की देवीपुरा के बाजार में ही परचून की दुकान है। रविवार की शाम वह खाना खाने के बाद स्कूटी से दुकान पर जा रहे थे। जिस समय वह डिवाइडर वाली रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक साईकिल सवार बच्चे को बचाने के चक्कर में उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। मुनेश की स्कूटी सड़क पर जा गिरी। मुनेश का सिर सड़क में जा लगा। जिससे अधिक खून बह गया। व्यापारी को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को रोड से हटाया। उधर, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शुरू में वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन समझाने के बाद राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें