ऊंचागांव। कस्बे में एक घर में सोमवार शाम को कार्यक्रम के दौरान खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। जिससे वहां, मौजूद सात लोग गंभीर रुप से झुलस गए। जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऊंचागांव निवासी हरपाल सिंह पुत्र लकी सिंह के घर पर सोमवार को एक कार्यक्रम था। शाम के समय भोज की तैयारी चल रही थी। घर के आंगन में ही हरपाल सिंह समेत अन्य रिश्तेदार आदि मौजूद थे। वहीं, एक गैस सिलेंडर पर खाना भी बन रहा था। लेकिन, इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। अचानक आग लगने से उसकी चपेट में हरपाल पुत्र लकी सिंह, कन्हैया सिंह निवासी परवाना, उसका एक दोस्त, चमेली देवी पत्नी बाबूराम, प्रमोद पुत्र लल्लन सिंह, मनोज पुत्र हरपाल सिंह, किरनपाल सिंह पुत्र अमरपाल सिंह गंभीर रुप से झुलस गए। सूचना मिलने पर पहुंच आस पड़ोस के लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।