फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: दबंगों ने महिला के घर में घुसकर की छेड़छाड़, विरोध पर जानलेवा हमला, घर का ताला बाहर से किया बंद

Tue, 17 Jan 2023 04:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

शोर-शराबा होने पर अन्य लोगों के आने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के घर में दबंगो ने घुसकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। वारदात से एक दिन पूर्व भी आरोपी पीड़िता के घर का बाहर से ताला लगाकर छत से घर में कूद आए थे। लेकिन, पीड़िता ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी भाग निकले। वहीं, अब पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


नगर के ऊपरकोट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला निवासी आरोपी मोहसीन, राशिद व आरिफ दबंग प्रवृत्ति के आरोपी हैं और पीड़िता से रंजिश मानते हैं।

गत 13 जनवरी की देर रात करीब 11 बजे आरोपियों ने पीड़िता के घर के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद आरोपी छत के रास्ते पीड़िता के घर में कूद कर आ गए। लेकिन, पीड़िता ने तत्काल पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से हत्या की धमकी देकर भाग निकले। लेकिन 14 जनवरी की रात करीब आठ बजे आरोपी मोहसीन पीड़िता के घर में छत से घुस आया। आरोपी ने आते ही पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी के दो अन्य साथी भी वहां आ गए। जिन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

शोर-शराबा होने पर अन्य लोगों के आने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें