फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस से हाथापाई, सिपाही की फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नरसेना पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर चार नामजद के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, एक गिरफ्तार - अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दे रही दबिश, लेन-देन का निकला मामला बुगरासी।नरसेना थाना क्षेत्र के गांव बुकलाना में लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ गांव के ही चार आरोपियों ने अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ डाली। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर थाना पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जबकि, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को नरसेना थाना क्षेत्र के गांव  बुकलाना में लूट की सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ गांव बुकलाना पहुंच गए। जानकारी करने पर पता चला कि लूट की सूचना गलत थी। लेनदेन के किसी विवाद को लेकर एक पक्ष ने लूट की सूचना दी थी। इसे लेकर  चौकी इंचार्ज दोनों पक्षों को समझाने लगे तथा साथ ही गलत सूचना नहीं देने की हिदायत भी दी। आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी चार व्यक्ति आए तथा चारों ने पुलिस के साथ बदसलूकी कर दी। साथ ही आरोपियों ने पुलिस के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसमें एक सिपाही की वर्दी तक फाड़ डाली। पुलिस ने उनके चंगुल से  खुद को बचाया और थाना पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर भारी भरकम पुलिस फोर्स पहुंच गया। घटना को लेकर  चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार गौतम ने गांव बुकलाना निवासी सुरेंद्र फौजी, पप्पू मास्टर, अरविंद व बिजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें एक आरोपी सुरेंद्र फौजी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है जबकि शेष तीनों को पुलिस तलाश रही है। पूर्व में भी होते रहे हैं पुलिस टीम पर हमले  जनपद में बेखौफ बदमाशों के मन में पुलिस का डर नजर नहीं आ रहा है। नरसेना की बुगरासी चौकी पुलिस के साथ रविवार देर रात हुई वारदात कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पूर्व जनपद में विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम के साथ हाथापाई की घटनाएं होती रही हैं । हाल ही में नगर कोतवाली क्षेत्र में गैंगस्टर में वांछित अपराधी को पकड़ने गई एसओजी टीम पर आरोपियों ने पथराव  फायरिंग कर दी थी। जिसमें पुलिस टीम ने भागकर अपनी जान बचाई थी। इसके अलावा पूर्व में भी खुर्जा, गुलावठी, सिकंदराबाद आदि क्षेत्रों में पुलिस के साथ हाथापाई करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि के मामले सामने आते रहे हैं। कोट लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस के काम में बाधा डाली गई है। लूट की सूचना भी गलत थी। पुलिस के काम में बाधा डालने वाले सुरेंद्र फौजी, पप्पू मास्टर, अरिवंद व बिजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुरेंद्र फौजी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष तीनों को तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -शौकेंद्र बालियान, एसओ नरसेना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें