हॉट स्पॉट का निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त व आईजी के साथ डीएम, एसएसपी व अन्य अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
जहांगीराबाद। नगर की स्थिति का आंकलन करने के लिए बृहस्पतिवार शाम मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम व आई जी दीपक रत्न अपने तमाम अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जहांगीराबाद पहुंचे। जनपद के दोनों नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान नगर के हॉट स्पॉट इलाकों, कम्यूनिटी किचन व क्वारंटाइन सेंटर का भौतिक निरीक्षण किया। इनके निरीक्षण को लेकर गुरूवार को पूरे दिन नगरवासियों में गहमा गहमी रही। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों ने संतुष्टि जताई तो सभी विभागों के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। इस मौके पर कमिश्रर ने सीएचसी प्रभारी डा. आशीष मुदगल व एसडीएम पदम सिंह से संक्रमित रोगियों की संख्या व ठीक होने वाले मरीजों का पूरा डाटा भी लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम पदम सिंह, सीओ अतुल चौबे, तहसीलदार धमेंद्र कुमार, ईओ श्यामेंद्र मोहन चौधरी, कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा व सीचसी प्रभारी डॉ आशीष मुद्गल आदि भी मौजूद रहे। निरीक्षण करने के बाद दोनों अधिकारियों ने व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।