खुर्जा जंक्शन। चौकी क्षेत्र के गांव रामपुर में फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। हांलाकि मौके पर पहुंचने लाठी-डंडे से दो पक्षों में मारपीट और पथराव का मामला सामने आया। पुलिस ने गांव में फायरिंग की घटना होने से इनकार कर रही है। रामपुर गांव में ट्रांसफारमर से तार खींचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। वहीं पथराव भी हुआ। गांव में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मारपीट-पथराव में दोनों पक्षों से ६ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि गांव में फायरिंग होने की सूचना गलत निकली। विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।