फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: इंस्पेक्टर को आ रहे धमकी भरे फोन, एक घर मेें दबिश से नाराज है आरोपी, ऑडियो वायरल

Wed, 19 May 2021 07:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी के आदेश पर खानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धमकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खानपुर थाना प्रभारी नरेश शर्मा को फोन पर एक व्यक्ति धमका रहा है। आरोपी युवक का इंस्पेक्टर से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खानपुर थाने में तैनात दरोगा शैलेंद्र सिंह जादौन द्वारा किसी मामले में एक घर में जाकर दबिश दी गई थी।

विज्ञापन


इससे नाराज बिलाल नामक एक युवक ने इंस्पेक्टर को फोन किया। यही काफी नहीं था कि उसने उक्त दरोगा की शिकायत करते हुए उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली। आरोपी युवक खुद को होम मिनिस्ट्री में कार्यरत बता रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी के आदेश पर खानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें