बुलंदशहर में धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने का पहला मामला सामने आया। इस मामले में आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के गांव के एक परिवार में आरोपी खुद का नाम शिवा नाम बता कर रहा था। जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होेंने आरोपी की धुनाई कर दी।
इस घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पीड़ित के घर में आरोपी तंत्र विद्या करता था। युवती का धर्म परिवर्तन कर उसको बेचने योजना भी आरोपी ने बना रखी थी। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी गांव पहुंचे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी पीड़ित के दामाद का परिचित है।