फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लाख के बिलिंग घोटाले में अफसरों के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर क्षेत्र जहांगीराबाद और डिबाई में उपभोक्ताओं के बिल कम करने के मामले में अब अफसरों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है। इस मामले में चीफ इंजीनियर ने एमडी मेरठ को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें करीब 159 उपभोक्ताओं केे बिल कम किए गए थे। करीब 26 लाख रुपये का घोटाला सामने आया था। बिजली अफसर अब एमडी के यहां से ही कार्रवाई की बात कह रहे हैं। पावर कारपोरेशन में आए दिन कोई न कोई घोटाला होता रहता है। ऐसा नहीं है कि इन घोटालों की जांच नहीं चलती है। चलती तो है लेकिन इन मामलों में चार्जशीट लगने में सालों लग जाते हैं। तब तक संबंधित आरोपी अफसर और कर्मचारी अपने बचाव का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। बता दें कि करीब १ साल पूर्व पावर कारपोरेशन में बिलिंग घोटाला किया गया था। जिसकी जांच एमडी स्तर से करने का आदेश लखनऊ से जारी हुआ था। यह घोटाला करीब २६ लाख रुपये का था। इसमें चार जेई के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई थी, लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट एमडी को नहीं भेजी गई थी। अब चीफ इंजीनियर ने रिपोर्ट बनाकर एमडी को भेज दी है। बता दें कि इसमें जांच अधिकारी ने तीन माह तक जांच कर बीस से अधिक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज कराए थे। जेई और एई की यूजर आईडी हुई थी इस्तेमाल ऊर्जा निगम में मीटर से रीडिंग लेने और बिल वसूली का काम संविदाकर्मियों से कराया जाता है। इसके लिए दो अलग-अलग कंपनी बिलिंग का काम कर रही हैं। करीब आठ माह पूर्व संविदाकर्मियों ने जेई और एई की यूजर आईडी का इस्तेमाल कर रीडिंग में गड़बड़ी कर शहर के सौ से अधिक उपभोक्ताओं के बिलों को कम कर दिया था। इसके साथ ही डिबाई और जहांगीराबाद क्षेत्र में पचास से अधिक उपभोक्ताओं के बिल कम करने का मामला सामने आया था। रीडिंग कम कर बिल जमा करने में करीब २६ लाख रुपये का घोटाला सामने आया था। अब जेई, एसडीओ एक्सईएन समेत करीब १२ लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाकर रिपोर्ट बनाकर एमडी को भेज दी है। कोट उपभोक्ताओं के जो बिल कम हुए थे, वह उन्हीं उपभोक्ताओं से पैसा लेकर जमा करा लिया गया है। पूरे मामले की चार्जशीट बनाकर एमडी को भेज दी है। प्रकरण में अब एमडी स्तर से ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। -आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें