गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शंभू दयाल इंटर कॉलेज को अस्थाई कारागार बनाया गया है। इस संबंध में जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय की तरफ से लिखित आदेश जारी कर दिया गया है। सभी संबंधित विभागों से तत्काल कारागार से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। बीते दिनों डासना स्थित जिला कारागार में 2 बंदियों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद प्रशासन ने नए बंदियों के अस्थाई कारगर बनाने का फैसला लिया है। अग्रिम आदेश तक शंभू दयाल इंटर कॉलेज अस्थाई कारागार के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।