फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुलंदशहर में बड़ा हादसा... ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, चालक समेत तीन की मौत और एक घायल

Sat, 31 May 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में चालक समेत तीन की मौत हो गई। जबकि हादसे को देखने रुके स्कूटी सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर इको कार सीमेंट के पोल से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना को देखने के दौरान स्कूटी सवार को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। 

हादसे में स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के चलते इलाज के लिए  उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के चौकी प्रभारी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 5.30 बजे ओरियंटबेल फ्लाईओवर पर ईको कार की सीमेंट के पोल लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में अचानक पंचर हो गया और वह अचानक रुक गई, इस कारण हादसा हो गया। 
 

हादसे में कार चालक गांव पचगई थाना शिकारपुर निवासी सचिन (25), गांव अमरपुर थाना पहासू निवासी अमित (35), दादरी जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी दीनानाथ (45) की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन

स्कूटी सवार को वाहन ने मारी टक्कर
वहीं, दुर्घटना को देख रहे स्कूटी सवार को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायल स्कूटी सवार की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें