फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों एक अज्ञात अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया था। जिसकी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दोस्तपुर निवासी योगेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी व खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया गया कि गत चार मई को योगेंद्र कुमार अपनी साईकिल से कहीं गए थे। जहां से वह शाम के समय साईकिल पर ही सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान भूड़ चौराहे और गंगानगर के बीच तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साईकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को मामले की सूचना दी थी। बताया गया कि शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात कोतवाल ने बताया कि जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें