बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दबंगो ने पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर दबंगई की। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने इस दौरान पीड़ित की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर जानलेवा हमला किया। देहात कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी इमरान, इरफान व सुफियान उससे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि बीते 13 अप्रैल को तीनों आरोपी पीड़ित के घर में घुस आए थे। इस दौरान आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी थी। साथ ही पीड़ित के साथ भी अभद्रता करनी शुरू कर दी। साथ ही पीड़ित ने बताया कि मौके पर पहुंची पीड़ित की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने व शोर शराबा होने पर अन्य लोगों के आने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देते हुए भाग गए। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।