अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम परिजन खाना खाकर सब सोने के लिए चले गए। शनिवार सुबह करीब चार बजे पशुओं को चारा डालने के लिए घर की एक महिला ने अपने पति को जगाने के लिए आवाज दी। लेकिन काफी देर तक आवाज का जबाव नहीं मिलने के कारण वह कमरे में गई, तो नजारा देखकर हतप्रभ रह गई। उसका पति कमरे में अचेतावस्था में पड़ा हुआ था।इस दौरान महिला किंचिख निकल गयी। मौके पर अन्य परिजन पहुंचे और युवक को उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक नशा करने का आदि बताया जाता है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है। सूचना या तहरीर मिलने पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।