फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने बनाई ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर कोई न कोई मशीन आदि इजाद कर रहा है। ऐसा ही एक कारनामा नगर के मोहल्ला साठा निवासी एक युवक ने ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन तैयार कर दिखाया है। इस मशीन की खास बात यह है कि इसके पास जाते ही चल जाती है और सैनिटाइजर करने के बाद स्वयं ही बंद हो जाती है।   साठा निवासी युवक शुभम गर्ग ने बताया कि वह साफ्टवेयर इंजीनियर है। इस समय वह गुडग़ांव स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। इस समय लॉकडाउन होने के कारण घर पर ही रह रहा हूं। कुछ दिन पहले घर पर ही रहकर मन में आया कि कोरोना से बचाव के लिए कुछ किया जाए। इसी दौरान मैंने ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन बनाने का निर्णय लिया। हालांकि इसके लिए जरूरी सामान भी चाहिए था। लेकिन लॉकडाउन होने के कारण यह सामान जुटाना भी काफी मुश्किल काम था। बावजूद इसके मैंने किसी तरह मशीन बनाने के लिए सामान जुटाया और उसे बनाने का काम शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों में मेरी मेहनत रंग लाई और ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन बनाने में सफलता हासिल कर ली। शुभम गर्ग ने बताया कि यह मशीन पूरी तरह ऑटोमैटिक है। इसमें सेंसर लगे हुए हैं। जिसकी मदद से जैसे ही कोई व्यक्ति इसके पास पहुंचता है तो स्वयं ही चल जाती है। करीब १० सैकेंड तक सैनिटाइज करने के बाद स्वयं ही बंद हो जाती है। शुभम का कहना है कि मेरे द्वारा बनाई गई यह मशीन कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरी तरह से कारगर है। इस मशीन को घर, दुकान, प्रतिष्ठान, कार्यालय आदि पर भी आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें