फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का शव रविवार देर रात उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी दीपक कुमार पुत्र जयपाल सिंह ने थाने पर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बहन अंजली का विवाह फरवरी माह में खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव किसवागड़ी निवासी युवक जितेंद्र पुत्र सतपाल सिंह के साथ किया था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। इस कारण पीड़िता बीते कुछ माह से अपने मायके में ही रह रही थी। आरोप है कि रविवार शाम को आरोपी ससुराली जनों ने उसे फोन कर फिर से प्रताड़ित किया था। जिसके बाद पीड़िता अपने कमरे में चली गई थी। वहीं देर रात उसका शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पीड़ित मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर अंजलि को प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति ससुर व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें