फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर की दुकानों पर छापेमारी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शासन और डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को चार टीमों ने जनपद की पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर की 103 दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। छापेमारी के दौरान एक दुकान बिना लाइसेंस के चलती मिली। 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। तीन दुकानों को सील कर दिया। उर्वरक और रसायन के 42 सैंपल भी भरे गए। विभाग ने दुकान से भागने वाले दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कही है।   डीएम रविंद्र कुमार ने कृषि उप निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी और जिला भूमि संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी के लिए चार टीमों का गठन किया। इन टीमों ने बृहस्पतिवार को जनपद में १०३ दुकानों पर छापेमारी को अंजाम दिया। इस दौरान दुकानों पर दस्तावेज सही नहीं मिले तो कई स्थानों पर घोर अनियमितताएं पाई गई। इस पर उनके सभी रिकार्ड आदि को भी जब्त कर लिया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार ने शिकारपुर क्षेत्र की ४४ दुकानों पर छापेमारी की। उन्होंने इस दौरान उर्वरक और रसायन के २३ सैंपल लिए। सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए, जबकि तीन दुकानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर तीन दुकानों को सील कर दिया। इस क्षेत्र में एक दुकान बिना लाइसेंस के भी चलती मिली। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी घनश्याम वर्मा ने सदर क्षेत्र की १९ दुकानों पर छापेमारी को अंजाम दिया। उन्होंने सात सैंपल लिए और तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल ने स्याना क्षेत्र में छापेमारी की और तीन सैंपल फर्टीलाइजर और नौ पेस्टीसाइड के सैंपल भरे हैं। इसके साथ ही तीन दुकानदारों के  लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसी तरह कृषि उप निदेशक आरपी चौधरी ने 22 दुकानों पर छापेमारी को अंजाम दिया। उन्होंने आठ उर्वरक और रसायनों के सैंपल भरने के साथ दो दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है। बताया गया कि जो दुकानदार छापे के दौरान दुकान छोड़कर भाग गए थे, उनको नोटिस जारी किए जाएंगे। कोट शासन और डीएम के आदेश पर जनपद में संचालित पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर की दुकानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान दुकानों पर घोर अनियमितताएं पाई गई। इस पर दुकानों को सील करने के साथ लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जो दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए थे। उनको नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उर्वरक और रसायन के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। लैब से रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें