फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सप्ताह तक बढ़ाई गई 49 बंदियों की पैरोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्व में रिहा किए गए 49 बंदियों की पैरोल अवधि को आठ सप्ताह तक और बढ़ा दिया गया है। अब इन बंदियों को 29 मई की जगह 24 जुलाई को समर्पण करना होगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को जेल में फैलने से रोकने के लिए प्रदेश भर में जेलों में बंद सात साल अथवा उससे कम अवधि के अपराधों में बंद बंदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था। जिला कारागार से भी कई बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया। दो अप्रैल को जेल से 49 बंदियों को आठ सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया था। इन बंदियों को 29 मई को कारागार में समर्पण करना था। अब सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं की ओर से बंदियों को आठ अतिरिक्त सप्ताह की पैरोल वृद्धि प्रदान की गई है। जेल अधीक्षक ओपी कटियार ने बताया कि अब इन बंदियो को 29 मई की जगह 24 जुलाई को समर्पण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें