फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: 24 घंटे में 15 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर बीते 24 घंटे में पुलिस द्वारा 15 लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए हैं। अब तक जिला पुलिस द्वारा 4416 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि 24 मार्च से देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। कुछ लोगों द्वारा लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर बीते 24 घंटे में 14 मुकदमें दर्ज करते हुए 15 लोगों को नामजद किया है। मंगलवार को एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक जिले भर में 1382 मुकदमें दर्ज करते हुए 4416 लोगों को नामजद किया जा चुका है। लॉकडाउन अवधि में एमवी एक्ट के तहत 13123 वाहनों का चालान किया जा चुका है, जबकि 11.76 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। जिलेभर में 651 वाहनों को सीज किया गया है। आवश्यक सेवाओं के लिए 11376 वाहनों को परमिट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें