फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंपजीकृत चिकित्सक के उपचार से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। क्षेत्र के गांव फतिहाबाद निवासी महिला की अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से मौत हो गई है। महिला की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के पति ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टर्माटम को भेजते हुए जांच शुरु कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार हो गया है। क्षेत्र के गांव फतिहाबाद निवासी कालू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी अंचल देवी तीन माह की गर्भवती थी। उसको अचानक पेट में दर्द होने के कारण सोमना रोड स्थित एक अपंजीकृत चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गया। आरोप है अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार के बाद से महिला की हालत में सुधार होने के बजाय लगातार हालत बिगड़ती रही। जिसके चलते बृहस्पतिवार को महिला की अचानक तबियत खराब होने के कारण महिला को पति उपचार के लिए दोबारा अपंजीकृत चिकित्सक के क्लीनिक ले गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की अचानक मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पीडि़त पति ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें