फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कैदी और एक कलक्ट्रेट के बाबू समेत 32 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। बृहस्पतिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन कैदी, एक कलेक्ट्रेट का कर्मी और सिकंदराबाद की एक भाजपा नेत्री समेत 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। सर्वाधिक मरीज गुलावठी क्षेत्र में 12, सिकंदराबाद में पांच और स्याना में चार शामिल हैं। वही, 36 संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जनपद में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 464 हो गया है। अनलॉक-वन के दौरान जनपद में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। प्रतिदिन कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। जिनमें अधिकांश नोएडा-दिल्ली से आने वाले तो कुछ अस्पतालों में उपचार कराने वाले भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में जिला कारागार में गत 10 दिन में बंद किए गए तीन विचाराधीन कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जो नगर के नरसलघाट, गौतमबुद्धनगर के कलैंदा और सिकंदराबाद नगर के मौहल्ला रिसालदारान के निवासी हैं। तीनों बंदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया हैं। वहीं, तीनों बंदी के दौरान करीब २३ बंदी और साथ थे, जो अब क्वारंटीन कर सैंपल जांच को भेजा जाएगा। इसके अलावा सिकंदराबाद में एक भाजपा नेत्री और एक अन्य युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। गुलावठी नगर में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, जो पूर्व में संक्रमित आए लोगों के संपर्क में आने पर प्रशासन द्वारा क्वारंटीन किए गए थे। स्याना क्षेत्र में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, तो डिबाई क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मृतक शिक्षिका की भतीजी और दो अन्य युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। कलक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट के यहां कार्यरत खुर्जा निवासी एक बाबू और एक अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अफसरों के अनुसार बाबू का स्वास्थ्य काफी समय से खराब चल रहा था, वहीं, दूसरा युवक जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। नगर के देवीपुरा निवासी एक युवक समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शिकारपुर क्षेत्र में दिल्ली आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत एक युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। एसडीएम के अनुसार युवक गत तीन दिन पूर्व दिल्ली से आया था और स्वास्थ्य खराब होने पर युवक स्वय जांच कराने को जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उसकी हालत गंभीर देख आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ईलना में भी एक युवक गत सप्ताह दिल्ली से आया था। ग्रामीणों के अनुसार युवक दिल्ली से बीमार आया था, जिसे गांव के ही एक अपंजीकृत चिकित्सक से उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर ग्राम प्रधान द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम पर युवक की सूचना दी गई। जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया। वहीं, अनूपशहर क्षेत्र के गांव गरहरा में गाजियाबाद में तैनात रहे मृतक दरोगा की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हडकंप मच गया। एसडीएम के अनुसार दरोगा की 14 जून को गाजियाबाद में मृत्यु हो गई थी, जिसका अंतिम संस्कार अनूपशहर में हुआ था। वहीं, बाद में मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पत्नी का सैंपल जांच को भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप मच गया। इसके अलावा एक मरीज में कोरोना की पुष्टि निजी लैब द्वारा की गई है। 36 संक्रमित मरीज हुए ठीक जनपद में पहली बार एक साथ सर्वाधिक संख्या में संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए। बृहस्पतिवार को एक साथ 36 संक्रमित मरीज की लैब से रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार 36 मरीजों के डिस्चार्ज होने से अब तक डिस्चार्ज होने वालो की संख्या 199 हो गई हैं। साथ ही 18 की मौत और 247 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं। कोट 32 मरीजों की लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसमें तीन जिला कारागार के विचाराधीन बंदी भी शामिल हैं। अधिकांश मरीज क्वारंटीन में थे। शेष के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच को भेजा जाएगा। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें