फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ड्राइवर ने छात्रा से किया दुष्कर्म, शिक्षक ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस ड्राइवर ने छात्रा से किया दुष्कर्म, शिक्षक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

अनूपशहर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को स्कूल बस चालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एक शिक्षक पर भी दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। दोनों पर हत्या की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू करने की बात कही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय भतीजी एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी स्कूल बस चालक कन्हैया लाल उनकी भतीजी को बीते काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी ने बीते दिनों उनकी भतीजी को जबरन एक फोन भी दिया और बातचीत करनी शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी ने उसे व उसके पिता की हत्या की धमकी दी। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी कन्हैया लाल और अध्यापक सुनील कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी, तब डर की वजह से लेकिन, पीड़िता चुप रही। वहीं, गत जनवरी में पीड़िता जब स्कूल से घर लौट रही थी तब आरोपी कन्हैया लाल ने जबरन उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी उसे गंगा पुल की तरफ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। वहीं, अब पीड़िता ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी है। वहीं, प्रकरण में पुलिस ने धारा 342, 354 और 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वारदात के बाद छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी। छात्रा द्वारा घटना की जानकारी देने पर परिजन उसे किसी और स्थान पर लेकर गए। इस दौरान आरोपियों ने परिजनों को भी फोन करके धमकियां दीें। पीड़ित परिजनों ने आरापियों से जान माल की सुरक्षा की भी पुलिस से गुुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीओ अनूपशहर रमेश चंद त्रिपाठी = मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें