फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से होने वाली मौत को रोकेगा न्यूमोकॉकल

विज्ञापन
विज्ञापन
निमोनिया से होने वाली मौत को रोकेगा न्यूमोकॉकल
विज्ञापन

बुलंदशहर(चेतन शर्मा)। अब जनपद के सरकारी चिकित्सालयों में शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों को निमोनिया का निशुल्क टीका लगाया जाएगा। शासन ने निमोनिया से बचाव के लिए न्यूमोकॉकल कांजुगेट वैक्सीन को अभियान में शामिल करने की योजना बनाई है। यह वैक्सीन सरकारी चिकित्सालयों में निशुल्क लगाई जाएगी। अभियान की शुरूआत अगस्त के दूसरे सप्ताह से की जाएगी।
गर्भवती महिलाओं और नवजात से लेकर दो साल तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है। जो जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अंचल के उप स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ संयुक्त व जिला स्तरीय अस्पतालों में निशुल्क लगाए जाते हैं। अभी तक शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए निमोनिया से बचाव को लेकर कोई टीकाकरण न होने पर अधिकांश शिशुओं की मृत्यु हो जाती थी लेकिन अब शासन ने समस्त सरकारी चिकित्सालयों पर शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए निमोनिया प्रतिरोधक वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश बच्चे निमोनिया से पीड़ित होते हैं। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने के साथ सीने के पास कफ जम जाता हैं। समय से उपचार न मिलने के कारण बच्चों की मौत हो जाती हैं। अभी तक निमोनिया जैसी बीमारी से निपटने के लिए वैक्सीन की व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब सरकारी चिकित्सालयों पर टीका लगाकर शिशुओं को निमोनिया बीमारी से बचाव किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में नवजातों को लगेगा टीका
शासन के निर्देश पर पहले चरण में नवजातों को बीसीजी के साथ निमोनिया का टीका लगाने की योजना बनाई गई हैं। इसके बाद गांव-गांव स्वास्थ्य विभाग की टीम शून्य से एक साल तक के बच्चों को अभियान के तहत टीका लगाएगी। शासन द्वारा इसकेे लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही शासन स्तर से प्रशिक्षुओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं, जो अब स्टाफ नर्स, एएनएम समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को 25 जुलाई से पूर्व इसके बारे में ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन

डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी - निमोनिया शिशु मृत्यु दर का सबसे बड़ा कारण हैं। जिसे बचाने के लिए शून्य से एक साल तक के बच्चों को न्यूमोकॉकल कांजुगेट वैक्सीन लगाया जाएगा। यह वैक्सीन सरकारी चिकित्सालयों में निशुल्क लगाया जाएगा। यह टीका डेढ़ माह, साढ़े तीन माह और नौ माह की उम्र पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें