फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान काटने पर बौखलाया युवक

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चालान काटने पर बौखलाया युवक
विज्ञापन

बुलंदशहर। हेलमेट न पहनने पर मंगलवार को एआरटीओ द्वारा चालान काटने पर एक युवक बौखला गया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, युवक ने चालान कटवाने के बाद अन्य लोगों के वाहन रुकवाकर चालान कटवाने लगा। इस पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
शासन के आदेश पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस, यातायात और परिवहन विभाग द्वारा चालान काटने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन टीम के संग नगर के कालाआम चौराहे पर हेलमेट न पहनने वालों के चालान काटने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक का हेलमेट न पहनने पर चालान काट दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालान कटने पर युवक आपा खो बैठा और एआरटीओ प्रवर्तन पर लोगों के चालान काटने और पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के चालान न काटने का आरोप लगाया। इसके बाद अन्य वाहन स्वामियों ने भी चालान काटने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मार्ग पर जाम की भी समस्या बन गई। वहीं, मार्ग से गुजर रहे सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा ने युवक को सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न न करने की चेतावनी दी। इसके बाद भी युवक द्वारा हंगामा किए जाने पर सीओ सिटी ने पुलिस कर्मियों को हिरासत में लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कागज होने पर भी अधिकारी काट रहे थे चालान
चालान काटने के बाद वाहन स्वामी सोनू, कमल और मुदित ने बताया कि वाहन चलाते समय सिर्फ हेलमेट नहीं था। जबकि अन्य दस्तावेज पूर्ण थे। इसके बाद भी एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा छह से आठ हजार रुपये का चालान काट दिया गया। जबकि हेलमेट न होने पर सिर्फ हेलमेट का चालान काटने की कार्रवाई की जाती। अब दस्तावेज होने के बाद भी चालान की धनराशि जमा करनी होगी।
कोट
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटा गया है। युवक द्वारा हेलमेट न होने पर चालान काटने के बाद हंगामा किया गया। जिसे समझाने का भी प्रयास किया गया। - आनंद निर्मल, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन

हंगामा कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया गया था। मना करने के बाद भी हंगामा करने पर और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। - राघवेंद्र मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें