जलकल विभाग के जेई की संदिग्ध हालात में मौत
बुलंदशहर। नगर पालिका परिषद में जलकर विभाग के जेई हिमांशु कुमार (32) का बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव आवास में फर्श पर पड़ा हुआ मिला। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम संजय सिंह, ईओ शमशेर सिंह व चेयरमैन कयाम गाजी मौके पर पहुंचे। जेई हिमांशु कुमार चित्रकूट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।