फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों से अभद्रता कर नपा कार्यालय पर जड़ा ताला, दो सभासदों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। लॉक डाउन में मजदूरों को एक हज़ार देने की घोषणा के बाद पात्र लोगो की जांच को पहुचे एक कर्मचारी के साथ दो सभासदों ने अभद्रता ओर गाली गलौज कर डाली। बाद में सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ दिया। कर्मचारियों ने दो सभासदों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। एसडीएम सदर सदानंद गुप्ता और नपा के ईओ मुख्तयार सिंह के निर्देश पर चपरासी मोहम्मद आफाक, सफाई कर्मी सलीम खान ओर लेखपाल सुशील कुमार 23 अप्रैल को मोहल्ला देहली दरवाजा में पात्र लोगो की जांच के लिये गए थे।आरोप है कि वहां सभासद यामीन अल्वी पुत्र अब्दुल करीम और माजिद पुत्र सरदार पहुँचे। यहां दोनो सभासदों ने अपात्र लोगो को पात्रता की सूची में शामिल करने के लिये कहा तो कर्मचारियों ने साफ इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर सभासदों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता करके गाली गलौज कर दी और सीधे दोनो सभासद नपा कार्यलय पहुचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकी देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद कार्यवाहक बाबू नेमपाल सिंह से कार्यलय की चाबी छीन ली और गेट पर ताला जड़ दिया। बाद में चेयरमैन अख्तर मेवाती के हस्तक्षेप पर ताला खोला गया। शनिवार को कर्मचारियों ने दोनों सभासदों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। कोट कर्मचारियों की तहरीर के आधार पर दोनों सभासदों के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा डालने सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।आरोपियों की तलाश की जा रही है। - ध्रुव भूषण दुबे, प्रभारी निरीक्षक, औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें