गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक स्थित अरिहंत सोसायटी में रहने वाले पंडित देव शर्मा सहित उनके परिवार ने रविवार को परशुराम जयंती मनाई। इस अवसर पर 500 लोगों को खाना खिलाया। इसके साथ ही पुलिसकर्मी गार्ड्स आदि को धन्यवाद पत्र देकर प्रसाद ग्रहण कराया। इसके अलावा यह लोग इस संक्रमण के दौरान मास्क और सेनिटाजर आदि का भी वितरण कर रहे हैं। पं.मनीष शर्मा, पं.महेश शर्मा, पं.गिरिश शर्मा , पं.निशांत शर्मा, पं. आकाश शर्मा, पं. सर्वेश राय अंकित शर्मा आदि शामिल रहे।