फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से भागे युवक को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। तहसील परिसर के पीछे बने एक क्वारंटीन सेंटर से रविवार रात भागे युवक को पुलिस ने सोमवार देर रात दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार युवक को दोबारा क्वारंटीन कराया जा रहा है। हालांकि, युवक के भागने के मामले में चुप्पी साधे अफसर अब अपनी पीठ थपथपाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार तहसील के पीछे स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर बनाया हुआ है। इस सेंटर में दिल्ली निवासी एक युवक को क्वारंटीन किया गया था। रविवार देर रात युवक पुलिस और क्वारंटीन सेंटर पर मौजूद अन्य अफसर-कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। मामले में सुरजपुर मखैना क्षेत्र के लेखपाल हरेंद्र शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज किया था। मीडिया के संज्ञान में आने के बाद भी सोमवार तक पुलिस और तहसील प्रशासन के अफसर मामले के दबाए रहे। वहीं, सीओ डिबाई विक्रम सिंह ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर से भागे युवक को भीमपुर दोराहे से पुलिस ने दबोचकर क्वारंटीर सेंटर में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें